फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोर्ड परीक्षा...36 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। 14 नवंबर तक निर्धारित केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई है। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। जनपद में जारी की गई सूची में पांच राजकीय कॉलेजों को बिना सुविधा के ही परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि सभी विद्यालयों से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उनके यहां उपलब्ध भौतिक संसाधनों और सुविधाओं का ब्योरा अपलोड़ कराया गया था। जिनका भौतिक सत्यापन के बाद टीम द्वारा जांच रिपोर्ट भेज दी गई थीं। इसके बाद विभाग ने सोमवार को केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि पिछली बार जनपद में 33 केंद्र निर्धारित किए गए थे, लेकिन इस बार 3 केंद्र बढ़ाते हुए 36 केंद्रों की सूची जारी की है।
इस बार नौ राजकीय कॉलेज, 17 एडेड व 10 वित्तविहीन कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार केवल चार राजकीय कॉलेजों को ही केंद्र बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल व इंटर के 24163 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। जिसमें 12173 हाईस्कूल, 92 प्राइवेट और इंटर में 11159 और 739 प्राइवेट आवेदन आए है, जो पिछली बार से लगभग 1500 आवेदन कम है। उन्होंने बताया कि अनंतिम सूची के बाद प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का पुन: परीक्षण कराते हुए 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी है। जिन्हें कोई आपत्ति है वह सभी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करते हुए उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा कराए। जिनका निस्तारण और विसंगतियों को दूर करने के बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिना सुविधा के केंद्र बने राजकीय कॉलेजों की सूची
राजकीय हाईस्कूल बंतीखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा कूरतान, राजकीय इंटर कॉलेज तीतरवाड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान, राजकीय कॉलेज गंगेरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें