फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुढ़ा में बोर्ड का विवाद खत्म, 14 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुढ़ा में बोर्ड का विवाद खत्म, 14 पर मुकदमा
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। गांव गुढ़ा में हिंदू सम्राट मिहिर भोज के नाम का बोर्ड लगवाने का विवाद मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर खत्म करा दिया। सर्व समाज की सहमति से बोर्ड पर गुर्जर मिहिर भोज चौक लिखवाया गया। वहीं पुलिस प्रशासन ने गांव में शांति व्यवस्था भंग करने और बिना अनुमति पंचायत करने में 14 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव गुढ़ा में दो सप्ताह पहले कुछ ग्रामीणों ने हिंदू सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर गुर्जर चौक लिखवाया था। इसका दलित समाज ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों समाज की सहमति से यहां जाहरवीर चौक लिखवा दिया गया। इस पर गुर्जर समाज के कुछ लोग विरोध में आ गए। आकाश गुर्जर के नेतृत्व में गांव में 7 दिसंबर को महापंचायत की गई। दूसरी पंचायत 13 दिसंबर को गांव सीना में हुई थी। यहां एसडीएम ने सर्व समाज के लोगों की सहमति के आधार पर बोर्ड पर गुर्जर मिहिर भोज चौक लिखवाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लोगों की सहमति से बोर्ड पर गुर्जर मीहिर भोज चौक लिखवा दिया गया। आकाश गुर्जर ने इसे गुर्जर समाज की जीत बताया है।
विज्ञापन

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हस्तिनापुर। गांव में भय का माहौल बनाने और बिना अनुमति पंचायत करने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद लोगों में आकाश गुर्जर मवाना, चौधरी सोनू गुर्जर देवबंद, रोहित गुर्जर निडावली, गुड्डू प्रधान छूचाई, शुभम लोहिया हस्तिनापुर, विल्सन गुर्जर मवाना, अंकुर गुर्जर निडावली, सरोज पवार रामपुर घोरिया, संदीप पोसवाल रानी नंगला, सुनील कुमार गुर्जर पाली, अजय उर्फ अज्जू पाली, पंकज मूवी हुमायूंपुर, आशीष मावी हुमायूंपुर, रवि उर्फ सीटू निडावली हैं।
मुखिया गुर्जर ने विधायक पर लगाए आरोप
हस्तिनापुर। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने हस्तिनापुर क्षेत्र में गुर्जर समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। वह निंदनीय है। ये उत्पीड़न क्षेत्रीय विधायक की शह पर हो रहा है। पूरे देश में हमें अपमानित किया जा रहा है। विधायक और प्रशाशन डराने का प्रयास कर रहा है। जल्द ही हस्तिनापुर में गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन कर फैसला लिया जाएगा। इस पंचायत में देशभर से वरिष्ठ गुर्जर नेताओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव में लिखा मुकदमा : आकाश
मवाना। रंगदारी का मुकदमा दर्ज किए जाने पर आकाश गुर्जर ने कहा कि यह मुकदमा राजनीतिक दबाव में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के कार्य में आगे रहते हैं। समाज के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं है। यदि मुकदमे वापस नहीं हुए तो गुर्जर समाज इसका मुंहतोड़ जबाव देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें