- गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इसमें पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें बीएनजी और राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। बीनएजी की ओर से विवान और राधा गोविंद की ओर से समर्थ ने शतकीय पारी खेली।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा मेरठ महानगर कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति ने किया। टूर्नामेंट के पहले मैच में बीएनजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। इसमें विवान ने शानदार 146 रन बनाए। शौर्य ने भी 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में बंकु और हरमन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्शन एकेडमी की टीम 20 ओवर में 206 रन ही बना सकी। इसमें अर्नव ने 89, अंशदीप ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लव ने दो, वंश ने दो, अर्जुन ने एक विकेट लिया। विवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इसमें समर्थ ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। आरव ने भी 24 रन बनाए। गेंदबाजी में साहेब ने दो, वीर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम 152 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से लाखन ने 87, साहेब ने 37 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच समर्थ रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, नासिर सैफी, प्रभा राव, दिव्या, चिराग, एसके दीक्षित, रजनी, हिमांशु आदि मौजूद रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को तीन मैच होंगे।