फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लू ईगल ने 62 रन से येलो टाइगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लू ईगल और येलो टाइगर टीम के बीच एक मैच हुआ। इसमें ब्लू ईगल की टीम ने 62 रन से विजयी रही।
विज्ञापन

ब्लू ईगल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इसमें शानू ने 32 गेंद में 62 रन की पारी खेली। दिनेश चौहान ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में परवेश ने 3, विजय और हेडन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम 12 ओवर में 89 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दुष्यंत ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शानू ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शानू को चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें