फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ को पता था अपनी पत्नी का 'पाखंड', लगता था मार डालेंगे उसे; आज अदालत में अंतिम बहस

Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut's Saurabh murder case: मेरठ के ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। इसी आरोप में कोर्ट में केस चल रहा है और सुनवाई अंतिम दौर में है। 
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में तीसरे चरण में फाइनल बहस हुई। अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के सामने गवाहों के बयानों की जानकारी देते हुए सौरभ की मां रेणू और दोस्त सौरभ कुमार के बयानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय में फाइनल बहस की। उन्होंने इस दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयानों की जानकारी देते हुए वारदातों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। बयान में सौरभ की मां रेणू ने बताया था कि उनके बेटे ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उसकी पत्नी मुस्कान का साहिल शुक्ला से संबंध है। ये लोग उसे मार सकते हैं। 
 
विज्ञापन

इसके अलावा गवाह दोस्त सौरभ कुमार ने बताया था कि जिस रात को उसके दोस्त सौरभ की हत्या हुई। उस रात को साहिल शुक्ला को सौरभ और मुस्कान के घर जाते देखा था। बाद में उसे सौरभ की हत्या की जानकारी हुई। अब इस केस में शुक्रवार को चौथे चरण की फाइनल बहस होगी।

ये भी देखें...
Meerut: दो दिन तक फंदे पर लटका रहा विवाहिता का शव, छह माह में ही छोड़ गया लव मैरिज करने वाला, खा गया अकेलापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें