बीएलओ नहीं कर रहे वोटों का सत्यापन
सरधना। पालिका चेयरपर्सन पति व पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के साथ नगर के लोगों ने बीएलओ द्वारा निर्धारित बूथों पर नहीं बैठने की शिकायत की। बताया कि बीएलओ के बूथों पर नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। तहसील मुख्यालय पर हड़ताल के कारण वहां कोई नहीं मिला तो एसडीएम को उनके आवास पर एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने एसडीएम कुमार भारतीय को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा वोटों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद सभी वार्ड में एक बीएलओ की नियुक्ति है। नियमानुसार बीएलओ को घर-घर जाकर वोटों का सत्यापन करना होता है। इसके साथ उनकी सुविधा के लिए एक जगह निर्धारित कर कार्य कराया जा रहा है। घर-घर जाना तो दूर बीएलओ निर्धारित स्थान पर भी नहीं बैठ रहे हैं। लोग बीएलओ की तलाश में चक्कर काटते रहते हैं। चेयरपर्सन और सभासद से लेकर तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी, हाफिज सुजाऊद्दीन, लियाकत अली, विरेंद्र अबोध, उमेश पंडित, फैय्याज अहमद, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।