मोदीपुरम। एसआईआर कार्य में लगाए गए बीएलओ घर-घर नहीं पहुंच रहें हैं। पल्हैड़ा के लोगों ने बीएलओ के चुनिंदा जगहों पर बैठकर ही कार्य करने का आरोप लगाया है।
अभियान तीन नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा। पल्हैड़ा निवासी शीलेंद्र चौहान, सुमित, विनोद, रणबीर, बीरपाल, सतबीर, कृष्णा, राजकुमार आदि ने बताया कि बीएलओ घर-घर नहीं जा रहे। वह दो तीन चुनिंदा जगहों पर बैठकर ही कार्य कर खानापूर्ति कर रहें हैं। मतदाता घर पर बीएलओ का इंतजार कर रहें हैं। कुछ लोगों तक अभी तक फार्म भी नहीं पहुंचे हैं।