मामूली विवाद में लोग रिश्तों को शर्मसार करते हुए खून से हाथ रंग रहे हैं। जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरी शर्मसार करने वाली घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। किठौर में बृहस्पतिवार को एक पिता ने अपने भाइयों को रंजिश में फंसाने के लिए अपने ही बेटे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को इंचौली के सैनी गांव में एक पिता ने पत्नी से विवाद होने पर सात माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये वारदात खून के रिश्ते को शर्मसार कर रही हैं। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाला पति अपनी ही पत्नी की हत्या में जेल जा रहा है। बेटा मां की हत्या कर रहा है। पिछले कुछ समय में जिले में ऐसी कई वारदात हुई हैं।
पढ़ें : मां गई थी दूध लेने... पिता ने दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर ले ली जान