फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला खेवान में आपसी संघर्ष में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
मोहल्ला खैवान में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन

-दोनों पक्षों ने पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला खेवान में बृहस्पतिवार रात रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले किए गए। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष से मनीष कुमार, रजनीश कुमार, नीरज और रमेशो देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सोनू घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नीरज ने पुलिस को बताया कि सोनू पक्ष से पुरानी रंजिश थी। बृहस्पतिवार रात सोनू और उसके साथी शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे, तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि सोनू पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उधर सोनू पक्ष का कहना है कि नीरज पक्ष ने पहले गाली-गलौज की। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। मोहल्ला खेवान में आपसी संघर्ष में घायल युवक। संवाद

सरधना। मोहल्ला खेवान में आपसी संघर्ष में घायल युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें