फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रक्तदान से बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

विज्ञापन
एनकेबीआर कालेज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए (संस्थान)
विज्ञापन
महाविद्यालय में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। एनकेबीआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर महाविद्यालय में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर न्यूटिमा हास्पिटल के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था के चेयरमैन बीएल गर्ग, सीईओ सीपी गर्ग, सचिव साधना गर्ग एवं प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने किया।
टीम ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व व फायदों से अवगत कराते हुए बताया कि रक्तदान से हृदय रोग और कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। मानव शरीर में रक्तदान करने के बाद रक्त की पूर्ति 24 घंटे में हो जाती है। इससे शरीर की कार्य क्षमता, रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ती है। कॉलेज के चेयरमैन बीएल गर्ग एवं सीईओ सीपी गर्ग, सचिव साधना गर्ग ने रक्तदान करने वाले सभी स्टाफ के सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने रक्त व उसके प्रकार के बारे में जानकारी साझा की। शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। म्यूजिकल चेयर में शबनूर प्रथम, जैद मेवाती द्वितीय व महावीर तृतीय रहे। फार्मा रंगोली में हर्षिता प्रथम, राफिया, अली रजा, अयान सैफी द्वितीय और सिद्धार्थ त्यागी, जतिन, अभिजीत तृतीय रहे। लेमन रेस में नीतीश, स्वकेशनी प्रथम, जीत तोमर, राफिया का द्वितीय स्थान व तालिब द्राक्षा तृतीय रहे। पिल्स काउंटिंग रेस में राफिया का प्रथम स्थान, फरहान का द्वितीय और फैजान तृतीय रहे। फार्मा लेबल प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें