रक्तदान करते अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता अतुल प्रधान मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में युवाओं केसाथ पहुंचे। अतुल प्रधान समेत उनके साथ आए छह युवकों ने रक्तदान किया। इनमें ललित, प्रवेश कुमार, प्रदीप, किशोर कुमार और टीनू कुमार रहे। अतुल प्रधान का कहना था कि उनका खून किसी के काम आ सके, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
दंपति ने किया रक्तदान
मयूर विहार निवासी अनुज कुमार पत्नी सविता के साथ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करने आए। सविता ग्लोबल स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी बेटी वाणी (17) भी रक्तदान करने आई थी, मगर उसकी उम्र एक साल कम होने के कारण वह रक्तदान नहीं कर सकी। उसका कहना था कि वह अगले साल रक्तदान करेगी। इस साल रक्तदान न कर पाने का उसे मलाल है।
रक्तदाता बोले रक्तदान पुण्य का काम
रक्तदान पुण्य का काम है। रक्त कुदरत की अनमोल देन है। इसके चलते इंसान दूसरे इंसान की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है।
- डॉ. एसके गर्ग, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
100 बार कर चुका रक्तदान
पेशे से चिकित्सक हूं। लंबे समय से रक्तदान कर रहा हूं। अब तक 100 से ज्यादा बार कर चुका हूं। अमर उजाला के शिविर के बारे में पढ़ा तो रक्तदान करने आ गया।
- डॉ. अनिल चौधरी, वैशाली
चौथी बार किया रक्तदान
मैं एमकॉम कर रहा हूं। चौथी बार रक्तदान किया है। रक्तदान कर अच्छा लगा। आगे भी रक्तदान करता रहूंगा।
- प्रेरित, लक्ष्मी विहार
पहली बार किया रक्तदान
पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने से अच्छा महसूस हुआ। जब भी रक्तदान शिविर लगेगा। रक्तदान करूंगा।
- अशोक कुमार, नेहरूनगर
रक्तदान कर अच्छा लगा
पेशे से कारोबारी हूं। अभी तक रक्तदान नहीं किया था। इस बार कुछ बेहतर करना चाहता था तो रक्तदान कर रहा हूं।
- धर्मेंद्र पुंडीर, भोपाल विहार
सबको करना चाहिए रक्तदान
लखनऊ की रहने वाली हूं। मेडिकल में एमबीबीएस की छात्रा हूं। पहली बार रक्तदान किया है। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
- शिखा वर्मा, मेडिकल कॉलेज
50 बार कर चुका रक्तदान
मेरी उम्र 50 साल है। मैं अब तक 50 बार रक्तदान कर चुका हूं। एलआईसी एजेंट हूं और खेती भी करता हूं। रक्तदान कर स्वस्थ्य महसूस करता हूं।
- धर्मवीर सिंह, शाहकुलीपुर
जरूरतमंदों को मिलेगा ब्लड
प्राचार्य डॉ. एसकेगर्ग ने कहा कि इस मुहिम से जरूरतमंदों को समय पर खून उपलब्ध कराया जा सकेगा। रक्तदान के लिए शिविर लगाना एक सार्थक पहल है। अमर उजाला इसे कई सालों से कर रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद कहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/