फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranaam: होटल ब्रेवुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वैच्छिक रक्तादान कर बचाएं चार जान

Sat, 12 Aug 2023 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर रक्त संबंधी कोई बीमारी भी होती है तो पता चल जाती है। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
रक्तदान करते ब्रेवुरा के मालिक शेखर भल्ला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज होटल ब्रेवुरा में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में फोर्टिस अस्पताल दिल्ली के चिकित्सक आएंगे। हर दो घंटे में एकत्रित होने वाला रक्त दिल्ली स्थित अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

सुबह 10 बजे शिविर का शुभारंभ किया गया। होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि होटल में पांच बेड का विशेष कक्ष तैयार है। शुक्रवार शाम तक 174 लोगों ने रक्तदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में जिला प्रशासन, पुलिस, उद्यमी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, और  धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 3
रक्तदान शिविर में रक्तदान करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ब्राह्मण समाज महिला संघठन ने अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत रक्तदान किया। मेरठवासी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर के लिए ऑनलाइन व ऑफ लाइन कुल 178 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसमें 100 यूनिट ब्लड डोनेट हो चुका हैं। शेखर भल्ला का कहना है कि 200 से ज्यादा का टारगेट है, जिस तरह से शहरवासी रक्दान के लिए पहुंच रहे हैं ऐसे में यह शायद शाम तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें