फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित गोपाल अखाड़े का ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव गोटका में ​नवनिर्मित अखाड़े का उद्धाटन करते ब्लॉक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव गोटका में नवनिर्मित गोपाल अखाड़े का रविवार को ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पहलवान और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अखाड़ा गांव के युवाओं को पारंपरिक कुश्ती और शारीरिक व्यायाम का अवसर प्रदान करेगा। इससे खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ अनुशासन और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच शोभित व दीपक पहलवान बताया कि पहले गांव में कुश्ती का अभ्यास करने के लिए उचित स्थान की कमी थी, जिससे खिलाड़ियों को कठिनाई होती थी। अब नवनिर्मित अखाड़े से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों का माहौल भी सुदृढ़ होगा। गांव में खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलने से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार होंगे। इस दौरान अखाड़ा समिति के सदस्य अंकित, प्रशांत, मोहित पंवार, अनुज पंवार, कपिल पंवार, पहलवान निशांत, कार्तिक, विशाल, वंश, चिराग, विवेक, लक्ष्य ग्रामीण कपिल पारसी, राजकुमार प्रधान, जगत सरपंच, अशोक मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें