निरीक्षण करने पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार। स्त्रोत: संवाद
माछरा। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बहरोड़ा, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा व उच्च प्राथमिक विद्यालय शौल्दा आदि के चार परिषदीय स्कूलों का माछरा के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अध्यापकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था आदि की गहनता से जांच की तथा उसकी गुणवत्ता को भी चेक किया गया।भोजन मेन्यू के अनुसार बना पाया गया। बच्चों को पंक्ति में बैठाकर खाना परोसा गया। कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पाठ्य पुस्तकों का वाचन कराया गया तथा गिनती, पहाड़े पूछे गए। बच्चों द्वारा सवालों के सही जवाब दिए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार प्रसन्न हुए और बच्चों को स्वच्छता एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित अनेकों जानकारियां प्राप्त करने तथा विद्यालय समय से आने, स्वच्छता व सुंदरता अपनाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बीआरसी से अमरीश कुमार शर्मा, माणिक कुमार, प्रधान अध्यापक प्रेमचंद, उमेश कुमार, विरासत अली, पवन कुमार, पूनम त्यागी आदि अध्यापक उपस्थित रहे