हस्तिनापुर। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों को पूरा करने के लिए शासन के दिशा निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विकासखंड में लगभग 71 बीएलओ को किट देकर कार्यभार सौंपा गया था। जिसमें लगभग ढ़ाई महीने तक कड़े परिश्रम के बाद घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण किया है। उन्होंने विकासखंड कार्यालय में अपनी किट जमा करा दी है।
खंड विकास की तरफ से ग्राम पंचायतों के आने वाले चुनाव की तैयारियों को देखते हुए शासन के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लगभग 46 ग्राम पंचायतों में 71 बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगाए गए थे। उन्होंने कार्य पूरा कर खंड विकास कार्यालय में किट को जमा करा दी है। खंड सहायक अधिकारी प्रभारी विनीत भटनागर ने बताया कि विकासखंड की तरफ से लगभग 71 बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सौंपा था और उन्हें किट दी गई थी। उन्होंने अपना सभी काम पूर्ण कर किट विकास खंड कार्यालय में जमा करा दी हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगभग ढ़ाई महीने का समय उन्हें लगा। जिसमें उन्होंने नए मतदाताओं को सूची से जोड़ा तो वहीं, मृतक और बाहर जाने वाले व्यक्तियों का मतदाता सूची से हटाया। मतदाता पुनरीक्षण को दुरुस्त करने के बाद सभी बीएलओ ने अपनी किट विकास खंड कार्यालय में जमा करा दी हैं।
प्रभारी अधिकारी विनीत भटनागर ने बताया कि वंचित व्यक्ति वोट बनवाने के लिए 15 दिसंबर के बाद तिथि की घोषणा होने पर दावा पत्र एडीओ पंचायत को एक फार्म जमा करा सकता है।