फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेडा में बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्ट्री में हुआ धमाका, तीन मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
100 गज के प्लाट में चल रही अवैध फैक्टरी में ब्लास्ट, तीन झुलसे
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में अवैध रूप से संचालित बैडमिंटन की पावर कोटिंग स्टीमर फैक्टरी में बुधवार को तेज धमाका हो गया। धमाके में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस हो गए। बता दें कि फैक्टरी का संचालन रोहटा रोड से करीब 600 मीटर अंदर रिहायसी इलाके में हो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कंकरखेड़ा निवासी कपिल गुगलानी रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में बैडमिंटन पावर कोटिंग स्टीमर फैक्टरी का संचालन रिहायसी इलाके में अवैध रूप से कर रहा था। बुधवार की शाम चार बजे केसरगंज निवासी तौसीफ, मोहसिन और कालू फैक्टरी में काम कर रहे थे, इसी दौरान कोटिंग के चल रहा स्टीमर फट गया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से पड़ोस में रहने वाले सागर पिपलानी की चार वर्षीय बेटी अर्श को चोटें आई। सूचना मिलते ही एसीएम सुनीता सिंह, सीओ दौराला संजीव दीक्षित और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि फैक्टरी मालिक कपिल फैक्टरी के बगल में ही रहता है। हादसे के तुरंत बाद से वह घर पर ताला लगाकर फरार है।
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में चल रही थी फैक्टरी
रिहायसी इलाके की तंग गलियों में पिछले छह महीने से चल रही अवैध फैक्टरी की खबर किसी भी विभाग को नहीं थी। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इलाके में कपिल की कई और फैक्टरी संचालित भी बताई जा रही हैं जिनमें यही काम होता है। इसके अलावा कई अन्य लोगों की फैक्टरी रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से चल रही हैं। वहीं सरधना में हुए धमाके से भी प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली।
अभी तक कोई तहरीर नहीं आई
रिहायशी इलाके में फैक्टरी चल रही थी। तीन मजदूर घायल हुए है जिनकी हालत गंभीर है। किन मानकों पर फैक्टरी चल रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव कुमार दीक्षित, सीओ दौराला
प्लांट में लगा स्टीमर फटा
जहां पर यह धमाका हुआ वहां पर फैक्टरी संचालित नहीं हो सकती है। एक प्लांट में लगा हुआ स्टीमर फटा है, जिससे हादसा हुआ। संबंधित विभागों से इसकी जानकारी मांगी जाएगी इसके मानक पूरे थे या नहीं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनीता सिंह, एसीएम
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
जवाहर नगर में जगह जगह अवैध फैक्टरी चल रही हैं। कई बार पुलिस और प्रशासन डीएम को शिकायत की गई है, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। जिस कारण से यह हादसा हुआ है, अगर आगे भी कार्रवाई नहीं हुई तो और भी बड़ा हादसा हो सकता है। - अशोक गोस्वामी
हम तो घर पर काम कर रहे थे तभी हादसा हुआ तो ऊपर छत पर बहु और बच्चे थे। उन्हें लेकर नीचे आए तो सब कुछ बिखरा पड़ा था, शीशे टूटे पडे़ थे। लगा कि जैसा भूकंप आ गया है। -पूनम
हादसे के वक्त वह घर पर थे, बाहर आकर देखा तो दीवार टूटी थी और शीशे टूटे पड़े थे। धमाका इतना तेज था कि अपने जीवन में पहली बार ऐसा धमाका देखा है। - ईश्वर
विज्ञापन

फैक्टरी से लगता घर है। ब्लास्ट होने के बाद हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। बाहर आकर देखा तो फैक्टरी में हादसे की जानकारी हुई। हादसे के बाद लोग दहशत में है। - मेहर चंद
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें