दोस्ती के बहाने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के युवक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। छात्र नेता के साथ पहुंचकर उसने कार्रवाई की मांग की।
मेडिकल निवासी युवक को 25 जून को फेसबुक पर एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और उनके बीच चैटिंग शुरू हो गई। युवती ने युवक से उसके घर परिवार व रिश्तेदारों का पूरा विवरण भी प्राप्त कर लिया। मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और वीडियो कॉल पर भी दोनों की बात होने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान युवक का अश्लील वीडियो बना लिया गया। युवक ने बताया कि हाल में उसे एक नंबर से फ़ोन आया। फोन करने वाला एक युवक था। उसने बताया कि वह उसकी अश्लील वीडियो बन चुका है। अगर वह उसे 20 हजार रुपये नहीं देगा तो वह वीडियो सोशल मीडिया और उसकी रिश्तेदारी में वायरल कर देगा। युवक ने फोन काट दिया और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। कुछ घंटे बाद फिर एक नए नंबर से युवक को कॉल आई। इस बार भी उसे इसी तरह की धमकी दी गई।
युवक ने इस बारे में छात्र नेता विजय बहादुर को जानकारी दी। छात्र नेता ने शनिवार को पीड़ित को साइबर सेल ले जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई। विजय बहादुर का कहना है कि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना चाहिए।
की इस तरह के लोगों पर साइबर सेल को शिकंजा कसना चाहिए। ताकि युवा न तो अपने रास्ते से भटके और न ही उनका शिकार हो सके।