फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्लैक कैप इलेवन और ब्लू इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चल रहे स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भी दो मैच खेले गए। इसमें ब्लैक कैप और ब्लू इलेवन ने मैच जीते। पहले मैच में रेड इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।
ब्लैक इलेवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता। इसमें निखिल धामा ने 36 गेंद में 38 रन की पारी खेली। डॉ. विवेक ने भी 53 रन बनाए। डॉ. निखिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइटर ऑफ द मैच डॉ. पंकज रहे। दूसरे मैच में ऑरेंज कैप इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। ब्लू इलेवन की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच डॉ. सौरभ चुने गए। उन्होंने 50 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में भी चार विकेट लिए। डॉ. नीरज को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें