फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री का भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sun, 24 Aug 2025 09:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिसौली जाते समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह व राकेश टिकैत का स्वागत किया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

अनुराग चौधरी ने बताया कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष के भूमि पूजन में शामिल होने जा रहे थे। वह दिल्ली से चलकर चौधरी राकेश टिकैत के साथ भूनी टोल प्लाजा पर करीब 11 बजे पहुंचे। भूनी टोल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति भेंट की। उन्होंने सभी से संगठित रहने का आव्हान किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ रवाना हुआ। । इस दौरान मेजर चिंदौड़ी, हर्ष, सनी प्रधान, अनूप यादव, सत्येंद्र तालियान, देशपाल, मोनू टिकरी, राजकुमार करनावल, मोनू सिंह, लोकश शिवाच, मिंटू, रविंद्र दौराला, गजेंद्र सिंह, बबलू, अब्दुल गांधी, कपिल, इकराम, भोपाल, सुनील , सत्ते, लोकेश चिंदौड़ी, विनोद, वीरेंद्र , मनोज शर्मा, अनुज, अंकुर, पप्पू , मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें