फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडीएम कार्यालय के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
सरधना। वि​भिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू पदा​धिकारियों से वार्ता करते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम के कार्यालय में न मिलने से नाराज हुए कार्यकर्ता, वार्ता के बाद धरना समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने मंगलवार की सुबह कार्यालय में एसडीएम के न मिलने पर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पर कार्यालय में नियमित रूप से बैठकर जनसुनवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
भाकियू संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह तहसील पहुंचे लेकिन एसडीएम उदित नारायण सेंगर कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए फोन कॉल का भी जवाब न मिलने पर वह आक्रोशित हो गए और एसडीएम कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। साथ ही अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी कॉल कर मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम उदित नारायण सेंगर, तहसीलदार ज्योति सिंह और नायब तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भाकियू पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और धरना समाप्त कराया। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने दबथुवा में प्रस्तावित शहीद पार्क से संबंधित फाइल कार्यालय से गायब होने का आरोप लगाया।
एसडीएम ने तत्काल स्टेनो को बुलाकर फाइल की तलाश कराने और मामले में उच्च अधिकारियों को आख्या भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार करनावल, प्रशांत सकौती, महकार सिंह, डॉ. विकास, अजय मलिक, अब्दुल गांधी, अशफाक प्रधान, सतबीर दबथुवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरधना। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता करते एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें