फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कृषि कानूनों का विरोध जारी, भाकियू का सिवाया टोल पर हंगामा, टोल कराया फ्री, कढ़ाई भी चढ़ाई

Thu, 27 May 2021 05:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर टोल फ्री करा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कढ़ाई भी चढ़ा दी।
विज्ञापन
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू का हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का सिवाया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। कार्यकर्ताओं ने टोल पर ही कढ़ाई भी चढ़ा दी है। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मना रहे भाकियू कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के समर्थन में गुरुवार सुबह से ही किसान व ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचने लगे थे।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर व गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का पिछले छह माह से धरना चला आ रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में धरना चल रहा है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को लेकर काला दिवस मनाया और जगह-जगह धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन


वहीं सिवाया टोल प्लाजा पर दौराला निवासी भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया। कार्यकर्ता लाइन नंबर चार पर बुधवार से ही धरना देकर बैठे हैं। अनिश्चित कालीन के लिए धरना शुरू किया गया है। आज यानी गुरुवार सुबह से ही धरना स्थल पर किसान व ग्रामीण भाकियू कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए पहुंचने लगे थे। वहीं कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था को लेकर टोल प्लाजा पर ही कढ़ाई चढ़ाकर आलू-पूरी बनाई गई।

इसके बाद किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर टोल फ्री कर दिया और कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की। किसानों ने एक साइड की दो लाइनों पर कब्जा कर रखा है। पिछले 24 घंटे से किसान टोल पर धरना देकर बैठे हैं। इस बीच किसानों से वार्ता करने के लिए टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान भी पहुंचे। लेकिन किसानों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर व महिला सीओ पूनम किसानों व कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता करने पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने वार्ता के दौरान कहा कि जब तक राष्ट्रीय मोर्चा या राकेश टिकैत का कोई आदेश नहीं आता तब तक धरना जारी रहेगा।

वहीं, जिलाधिकारी के. बालाजी भी दौराला थाने पहुंचे। लेकिन, वे धरना स्थल पर नहीं गए और थाने पर बैठकर ही वापस लौट गए। धरने में सतीश इलम सिंह, मेराज मलिक, उज्ज्वल चौधरी, नरेश चौधरी, अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, पदम सिंह, आकाश सिरोही, महकार सिंह, डॉ. विकास, राकेश कुमार, अमरीश, उपेंद्र प्रधान, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें