फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर परेड

विज्ञापन
भाकियू द्वारा निकाली गई तिरंगा ट्रैक्टर रैली। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ इकाई के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर तिरंगा परेड का आयोजन किया। तहसील में समस्याओं के समाधान के लिए सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व अलग मार्गों पर अलग पदाधिकारियों ने किया। जिसमें युवा जिलाध्यक्ष अनूप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बंटी प्रधान, नरेश मवाना, सत्येंद्र तालियान, हर्ष चहल शामिल रहे। किला और माछरा ब्लॉक की यात्रा का नेतृत्व प्रिंस चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी किला ब्लॉक पहुंचे और वहां से ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का नेतृत्व खुद ट्रैक्टर चलाकर करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील पहुंचकर सांकेतिक धरना दिया।
उप जिलाधिकारी संतोष सिंह किसानों के बीच पहुंचे, उनसे किसानों ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, वन विभाग आदि की मुख्य समस्याओं को उठाया। जिलाध्यक्ष ने सदर और सरधना तहसील की तर्ज पर मवाना तहसील में तहसील प्रशासन और किसानों की बैठक करने की मांग। एसडीएम ने सहमति जताते हुए इसी सप्ताह बैठक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र तालियान, सुनील, बंटी प्रधान, सरदार जज सिंह, विनेश, प्रिंस, राजकुमार, पुष्पेंद्र, कपिल, इकराम, परविंदर, मनोज, सचिन, वीरेंद्र बहसूमा, जय बहादुर, कपिल मोड़, हरविंद्र आदि मौजूद रहे।

भाकियू द्वारा निकाली गई तिरंगा ट्रैक्टर रैली। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें