हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के पास गन्ना लादने वाले लोडर की चपेट में आने से पाली गांव निवासी 29 वर्षीय तपराज की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब तपराज बाइक से गुजर रहा था।
पोस्टमार्टम के बाद फूटा आक्रोश
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोडर चालक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सड़क पर लंबा जाम, लोग हुए परेशान
शव रखकर जाम लगाने से हस्तिनापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग
परिजन एसडीएम को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े रहे। सीओ पंकज लवानिया और थाना पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।
पुलिस की कार्रवाई शुरू
थाना प्रभारी के अनुसार लोडर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।