भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसानों ने कब्जाई नौचंदी एक्सप्रेस अन्य यात्री रहे परेशान
माय सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लखनऊ में किसान पंचायत करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसानों ने कैंट रेलवे स्टेशन और सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर लखनऊ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस में कब्जा कर लिया। इस दौरान अन्य यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
किसान जबरदस्ती रिजर्वेशन के डिब्बे में घुस गए और आरक्षित सीटों पर कब्जा जमा लिया। किसानों ने नारेबाजी की जिसके कारण रेलवे जीआरपी पुलिस भी किसानों से सीट खाली नहीं करा पाई।
बताया जा रहा है कि सभी किसान सहारनपुर से दूसरी ट्रेनों में सवार होकर आए थे जिन्होंने मेरठ कैंट स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में कब्जा कर लिया। आरक्षी सेट वाले यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के टोल फ्री नंबर पर भी की लेकिन सीट कबजाने वाले किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लखनऊ जा रहे मेरठ के यात्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा इस तरह रेल यात्रियों की सीट पर कब्जा करना ठीक नहीं है।
इस संबंध में आर पी एफ इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि वह आज गाजियाबाद में ड्यूटी पर हैं लेकिन जानकारी मिली है किसान मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस में सवार हुए। जिनको पुलिस ने समझने का प्रयास किया।