फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अगस्त को कमिश्नरी का घेराव करेगी भाकियू टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्मार्ट मीटर, ट्यूबवेल मीटर, गन्ना भुगतान सहित 150 मांगों को लेकर मेरठ में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 11 अगस्त को मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी। इसमें स्मार्ट मीटर और ट्यूबवेल मीटर लगाए जाने के विरोध के साथ-साथ गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित करीब 150 समस्याएं उठाई जाएंगी।
इसे लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसान संपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उन्होंने सरधना तहसील क्षेत्र के गांव जंगेठी, बहादुरपुर, सरूरपुर, भलसोना, छुर, पाथौली सहित आधा दर्जन गांवों में किसानों के साथ बैठकें की और उनसे आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। गांव जंगेठी में प्रदेश महासचिव सत्यवीर सिंह के आवास पर बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर व ट्यूबवेल मीटर नहीं लगवाएंगे। सरकार किसान विरोधी नीतियों को जबरन थोपने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुर में बैठक में देशपाल हुड्डा ने कहा कि अब किसान चुप नहीं बैठेगा। उसे उसकी मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा सरूरपुर में ऋषिपाल प्रधान के आवास, भलसोना, छुर, पाथौली सहित कई गांवों में किसानों से संपर्क कर कमिश्नरी घेराव में एकजुटता से पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में सत्यवीर सिंह, बिट्टू, जगत सिंह, भरत सिंह, विपिन, देशपाल हुड्डा, अजय चेयरमैन, हर्ष चहल, बंटू, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, नंदू पहलवान, विक्रम मास्टर, राजपाल, मदन नेहरा, मनोज भलसोना, वीरेंद्र सिंह व किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें