दूसरे दिन बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकनेे के लिए छापेमारी करती विद्युत विभाग की टीम। (मवान
मवाना। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम और स्थानीय अधिकारियों की टीम ने नगर में छापा मारकर बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। थाने के सामने मुबारिकपुर रोड पर दो उपभोक्ताओं के मीटर शंट मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि दूसरे दिन भी नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मारा। विजिलेंस टीम के प्रभारी संजय सिंह, स्थानीय जेई सीएस मौर्य, मीटर जेई मोहसीन, जेई अंकित व लाइनमैन रहे। टीम ने हस्तिनापुर रोड पर नवीन मंडी के सामने काॅलोनी, थाने के पास, मुबारिकपुर रोड पर चेकिंग की। मुबारिकपुर रोड पर जयकरण सिंह व मिन्नत अस्पताल के मीटर शंट मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।