फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू टिकैत ने ब्लॉक में दिया धरना

विज्ञापन
दौराला - दौराला ब्लॉक में धरना देते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दौराला ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सुरानी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर सुरानी से दौराला तक तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ता ट्रैक्टर, भैंसा-बुग्गी और गाड़ियां लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यात्रा सुरानी से बफावत, पबरसा, सिवाया, टोल प्लाजा होते हुए दौराला विकास खंड कार्यालय पहुंची। विकास खंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए किसानों की समस्या पर प्रकाश डाला। धरना की अध्यक्षता महकार चौधरी और संचालन उज्ज्वल, डॉ. विकास ने की। भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा। इस दौरान राजकुमार करनावल, मिंटू अहलावत, उपेंद्र प्रधान, धीर सिंह, लोकेश, राजीव, दीपक गोपाल, गजेंद्र, वीर सिंह, कविता प्रधान, अंकित दांगी, गौरव, वंश सिरोही, लव भराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें