फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली समस्याओं के लिए भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के धरने में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र समस्याए
विज्ञापन
- पांच दिन में समाधान का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने बिजली विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय, बड़ा महादेव मंदिर के पास धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने किया।
धरने के दौरान किसानों ने बिजली बिल, नए कनेक्शन, कृषि विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने सहित कई मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान ने बताया कि नगर के गैलेक्सी प्लाजा स्थित एक दुकान का बिजली बिल आवश्यकता से अधिक आ रहा है, जिसकी जांच कर संशोधन कराया जाए। वहीं, सठला निवासी अल्ताफ पुत्र इशाक का बिजली कनेक्शन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व काट दिया गया था। इसके बाद घर में बिजली आपूर्ति नहीं हुई, फिर भी उपभोक्ता के नाम लगातार बिल जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने सठला फीडर की कृषि विद्युत आपूर्ति का समय किसानों की सुविधा के अनुरूप निर्धारित करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा मोहल्ला हीरालाल निवासी संजय कुमार को नया बिजली कनेक्शन देने और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने की मांग की गई।
नवनीत चौहान ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
धरने की सूचना पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सतीश चंद और एसडीओ राम जन्म सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए पांच दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर पवन चौहान, गोपाल चौहान, अर्जुन काली, सनी प्रताप, अनिक सिंह, राहुल भाटी, अवनीत रावल, ज्ञानी जयदीप सिंह, मोनू तोमर, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें