फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मरम्मत कार्यों के कारण आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। लिसाडी गेट और लिसाडी रोड उपसंस्थान क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जागृति विहार-2 उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सोफीपुर उपसंस्थान क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 और कंकरखेड़ा टाउन क्षेत्र में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रामलीला ग्राउंड प्रथम क्षेत्र के नई बस्ती, श्मशान घाट, चौहानपुरी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, रामलीला ग्राउंड-2 के चूना भट्टी, शारदा रोड के ईश्वरपुरी, माधवपुरम के सीवर टैंक टंकी, टीपीनगर के शंभू नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा नौचंदी कंपाउंड, गणेश मंदिर, बागपत रोड, भूमिया के पुल, शिवशक्ति नगर, शताब्दीनगर, शास्त्रीनगर सेक्टर 13, आवास विकास, आरटीओ, जाकिर कॉलोनी, करीम नगर, खड़ौली, मलियाना, ऋषिनगर, देवपार्क, एपेक्स सिटी, गोपाल विहार आदि क्षेत्र में सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें