भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। (स्त्रोत कार्यकर्त
- मुजफ्फरनगर के प्रस्तावित दौरे में सीएम योगी को ज्ञापन देने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। भाकियू संघर्ष मोर्चा की ओर से किसानों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
नवनीत चौहान ने बताया कि पश्चिमी यूपी के किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए जिला मेरठ की टीम की ओर से 13 अप्रैल को सीएम योगी के मुजफ्फरनगर दौरे पर विस्तृत ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष अशोक त्यागी के अनुसार हालिया ओलावृष्टि से गेहूं-सरसों की फसलें बर्बाद हो गई। इससे जिले सहित अन्य जगहों पर हजारों किसान प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा, बीमा क्लेम और फसल सर्वे की मांग ज्ञापन में रखी गई है।
वहीं, मवाना नगर पालिका में नामित सभासदों के शपथ समारोह में तोड़फोड़ प्रकरण के बारे में भी सीएम योगी को अवगत कराने का प्लान प्रस्तावित है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अवरोध किया जा रहा है। नवनीत चौहान का कहना है कि वह ज्ञापन हर हाल में देने जाएंगे।