सरूरपुर। गांव रजापुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को माला पहनाते आयोजक। स्वयं
सरूरपुर। गांव रजापुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज को समानता और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस मौके पर मनोज चौधरी, अरविंद कांत हितेषी, बॉबी हुड्डा, मोहित विश्वकर्मा, पिंटू ढडरा, शहीद अल्वी, रोहित रोहटा, अख्तर सैफी, नरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह व मीतन जाटव मौजूद रहे। संवाद