फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में भाकियू का धरना: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; ट्रेनें रद्द करने पर नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 10 Oct 2026 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में भारतीय किसान यूनियन ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया। नेताओं ने दिल्ली में ट्रेनें रद्द करने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
भाकियू का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं ने चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली में ट्रेनों को रद्द किए जाने पर नाराजगी जताई गई। भाकियू नेताओं ने इसे जनहित के खिलाफ बताते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन




ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर कूच पर पहरा: मेरठ में भारी पुलिस बल तैनात; वाहनों की चेकिंग, सौ से ज्यादा विपक्षी नेता नजरबंद

ट्रेनों के रद्द होने पर जताई नाराजगी
भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि आंदोलन करना सभी का अधिकार है। उन्होंने दिल्ली में ट्रेनों को रद्द किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए ऐसा करना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सख्ती के कारण आपातकाल जैसे हालात बनाए जा रहे हैं।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने अपनी मांगों पर जोर दिया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें