फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू अराजनीतिक ने थाने का किया घेराव, आरोपियों को बचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवडी में चार दिन पूर्व हुए विवाद में एक युवक द्वारा दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस परिवार के अन्य लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में बुधवार को पीड़ित परिजन और भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए और उक्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ता शांत होकर लौट गए।
चार दिन पूर्व गांव रसूलपुर गांवडी निवासी आकाश पुत्र श्याम सिंह और सौरभ पुत्र सुनील के बीच रंजिश के चलते रास्ते में बाइक की साइड लगने पर विवाद हो गया था। आकाश उस समय अपनी भाभी को दवाई दिलाने के लिए मवाना जा रहा था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया था। इसी बीच सौरभ ने परवेश पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में दबिश भी दी थी।
विज्ञापन

पीड़ित परवेश ने थाने में सौरभ के परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। पीड़ित परिजन पुलिस पर मिलीभगत कर अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, जिला संगठन मंत्री नीरज राठी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को थाने में धरने पर बैठ गए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

एसओ केदार सिंह ने धरने पर बैठे लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। एसओ व पीड़ित परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर धरना दे रहे कार्यकर्ता शांत होकर लौट गए। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें