फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र आंदोलन को भाकियू किसान क्रांति ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन ने छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
गांव अलीपुर में जिलाध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक के निर्देश पर 26 जुलाई को जंतर-मंतर, नई दिल्ली पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद और बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि छात्र शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और छात्रवृत्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने और परिणामों में देरी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संगठन ने कहा कि किसान और युवा एक-दूसरे के पूरक हैं। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। छात्रों की मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें