मवाना। भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारी के साथ शुगर मिल में कर्मचारी द्वारा अभद्रता के विरोध सांकेतिक धरना दिया। मिल अधिकारियों ने वार्ता कर मामला शांत कराया।
भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने मिल पर किसानों की समस्याओं और तहसील अध्यक्ष मनोज बिधूड़ी के साथ अभद्रता को लेकर मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने की सूचना पर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रमोद बालियान पहुंचे और धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से वार्ता कर मामला शांत कराया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र तालान ने बताया कि उनकी सभी मांगें मानी गई व तहसील अध्यक्ष के साथ में अभद्रता करने वाले मिल कर्मचारी ने गलती मानी। इसके बाद मामला शांत हुआ। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष धीरेंद्र तालान, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गिल, जिला प्रभारी उपेंद्र मलिक, जिला महासचिव कपिल पूनिया, जिला सलाहकार सोवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष मनोज बिधूड़ी, युवा तहसील अध्यक्ष रणपाल सिंह तहसील उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, वरिष्ठ प्रमुख महासचिव दीपक जाखड़ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।