फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू (भानू) प्रदेशाध्यक्ष का मुरलीपुर में स्वागत

विज्ञापन
भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार के भाकियू के जिलाअध्यक्ष के पुत्र के नामकरण में पहुंच
विज्ञापन
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुरलीपुर स्थित एक फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप, भाजपा के क्षेत्रीय राजनीतिक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप ने शिरकत की। सपा के क्षेत्रीय नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

भाकियू भानू के प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किसानों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप ने भी किसान हितों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई और उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अदाना, जिला महासचिव अश्वनी त्यागी और संगठन मंत्री सूरज प्रताप सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष उमेश राणा, उपाध्यक्ष अरुण राणा और सचिव अरिहंत जैन, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट नरेश कुमार तोमर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें