फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज आएंगे मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को मेरठ आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार मेरठ पहुंचेंगे। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का यूपी गेट पर भाजयुमो गाजियाबाद महानगर द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उनका स्वागत करेंगे। एक्सप्रेसवे के भोजपुर कट पर गाजियाबाद भाजपा स्वागत करेगी। मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर भाजपा की मेरठ जिला और महानगर इकाई द्वारा संयुक्त स्वागत का कार्यक्रम है। एनएच-58 पर सुभारती विश्वविद्यालय फुटओवर ब्रिज के पास भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। कंकरखेड़ा में इवाया रिसोर्ट में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की क्षेत्रीय बैठक लेंगे। इसके बाद हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक ली जाएगी। यहां से प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
ऐन वक्त पर बदला कार्यक्रम स्थल
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा रविवार को संगठनात्मक बैठक लेने का स्थान पहले एनएच-58 स्थित दोआब विलास में तय किया गया था। बताया जाता है कि कुछ भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शनिवार को कार्यक्रम स्थल बदलकर कंकरखेड़ा में एनएच-58 स्थित इवाया रिसॉर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें