फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
रोहटा। भाजपा ने रोहटा मंडल के गांव पूठखास में सेक्टर स्तरीय एसआईआर बैठक का आयोजन किया। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। भाजपा ने रोहटा मंडल के गांव पूठखास में ठाकुर सुरेश सिंह के आवास पर सेक्टर स्तरीय एसआईआर बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रहे। उन्होंने सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लेकर चर्चा की और उनके सुझाव मांगे।
सतेंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मिशन 2027 के लिए उन्हें पूरी लगन और ऊर्जा के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और छात्र वर्ग के लिए निरंतर काम कर रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों व योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने बताया कि 26 दिसंबर से पहले सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, फिरेराम, मुकेश शास्त्री, पंकज चौहान, कुलदीप तोमर, बॉबी शर्मा, प्रवीण सैनी विशाल गिरी, शालीन राणा, हर्ष राणा, वीरेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें