फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल राज्यमंत्री और कार्य
विज्ञापन
हस्तिनापुर के राजकीय डिग्री कॉलेज से मवाना तक निकाली गई यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के जन्म वर्ष के उपलक्ष में शुक्रवार को महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज से मवाना तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया।
यात्रा भगवान श्रीकृष्ण के रथ वाले द्वार से होते हुए गणेशपुर शिव चौक पर पहुंची। यहां राजवीर त्यागी, विजय त्यागी, प्रदीप त्यागी व समस्त ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। मवाना गंग नहर पर निपुण चौहान, मधुर कौशिक की टीम और झारखंडी मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के बाद मवाना नगर के तहसील ग्राउंड में पहुंची। राष्ट्रभक्तों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का सम्मान किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 टूटी रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र निर्माण का कार्य किया था। आज भाजपा शीर्ष नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उनके सपने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से उनकी जयंती को संपूर्ण भारत के हर जनपद, तहसील, ब्लाक व गांव-गांव मनवाने का कार्य कर रहे हैं।
भाजपा मेरठ के जिला मंत्री शिक्षाविद सुनील पोसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित करने के साथ-साथ सभी संतों महापुरुषों का सम्मान करने का काम किया है।
यात्रा संयोजक सोनू त्यागी, जिला महामंत्री समीर चौहान, गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, नितिन पोसवाल, चेयरमैन अखिल कौशिक, विनोद चाहल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नरेश बाला खटीक, जिला उपाध्यक्ष नीरज गोयल, जिला कोषाध्यक्ष, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक, अमित शर्मा, ललित त्यागी, सोमवीर गुर्जर, राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें