संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में समर्पण दिवस मनाया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने की तथा संचालन महानगर मंत्री अंकित सिंघल ने किया। विवेक रस्तोगी ने कि समर्पण दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अपनी निष्ठा को दोहराने का दिन है। मुख्य वक्ता यूपीसिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद हमारा साधन है और अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी ने कभी कोई नई बात नहीं कही, बल्कि उन्होंने देश की प्राचीन परंपरा और मूल चिंतन को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, मंत्री अंकित सिंघल, सुनील अग्रवाल, प्रवीण अरोड़ा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
भाजपा जिला इसके द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। आईएमए हॉल बच्चा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल एक महान नेता, विचारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत को विकसित किया। पूर्व विधायक रणवीर राणा ने कहा कि उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने तथा संचालन आशीष प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मनिंदर पाल सिंह, अंकुर मुखिया, फिरेराम धनतला, अतुल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी आदि उपस्थित रहे।