फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर अभियान को गति देने के लिए जुटे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भारतीय जनता पार्टी हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए बैठक शनिवार को एसआईआर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने की। बैठक में मुख्यवक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में इस कार्य में पूरी निष्ठा से लगने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक प्रयास कर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ. को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सीमित समय में अधिक से अधिक नए मत बनवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मत हम सबका अधिकार है और इस अधिकार को बनाए रखने के लिए घर-घर जाकर एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाना अत्यंत आवश्यक है।
पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक सहित अन्य अतिथियों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री सुधा चौहान, जिला महामंत्री समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, नरेश बाला खटीक, जिला मंत्री एवं ''मन की बात'' कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील पोसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी राजकुमार शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें