फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दिन में 350 ने दिया ट्रायल, आज होगा टीम का चयन

Fri, 14 Aug 2026 06:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल देने पहुंचे क्रिकेटर प्रर्दशन करते हुए
विज्ञापन
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट: वेस्ट यूपी टीम के चयन के लिए दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

-जीटीबी एकेडमी में दूसरे दिन 200 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया
अब सोमवार को अंडर 19 महिला वर्ग में होंगे ट्रायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 18 मंडल से 75 जिलों से आठ टीमों का चयन होगा। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल से एक टीम वेस्ट यूपी टीम का गठन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में ट्रायल हुए। इस दौरान 200 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को पुरुष वर्ग में टीम का चयन किया जाएगा।
फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह और आयोजक कोच अतहर अली ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडल 75 जनपदों में से आठ टीमों का गठन किया जाएगा। इनमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रूहेलखंड रोयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स की टीमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला दिल्ली में होगा। इसमें मेरठ मंडल और सहारनपुर से मेरठ जोन की टीम टीम वेस्ट यूपी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर दो दिवसीय ट्रायल की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई। शुक्रवार को ट्रायल का समापन हुआ। पहले दिन 150 तो दूसरे दिन शुक्रवार को 200 क्रिकेटरों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज भारद्वाज, जूनियर इंडिया प्लेयर अहमदुल्ला, अंडर 15 यूपी खिलाड़ी रह चुके नजर खान, राजा और नीरज ने ट्रायल लिया। कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को चयनित टीम का नाम जारी किया जाएगा। इसमें अंडर 14 में चार और अंडर 17 में चार टीम पुरुष वर्ग में बनाई जाएगी।सोमवार को अंडर 19 महिला वर्ग के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें