फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार शाम को सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नारे लगाए।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्षद दल के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। विवेक रस्तोगी ने कहा कि बीएमसी पर पिछले कई वर्षों से चला आ रहा शिवसेना का शासन अब समाप्त हो गया है। भाजपा ने इस मिथक को तोड़ते हुए अपनी संगठनात्मक शक्ति तथा जनता के विश्वास को सिद्ध किया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह विजय केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है। हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि बीएमसी में भाजपा की जीत से नगर निकायों में पारदर्शिता, सुशासन और विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पार्षद रेखा सिंह, कुलदीप वाल्मीकि, शांता पुंडीर, अनुज वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें