फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

विज्ञापन
सरधना। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के कुमार पैलेस में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 29 मई को पुण्यतिथि को ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए। संगीत सोम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपने की बात कही। संगीत सोम ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा मैं हारने के बाद भी सौ विधायकों के बराबर हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर संजीव प्रधान, राजू प्रधान, पप्पू प्रधान, नवीन शर्मा, हरेंद्र चौधरी, मनिंदर विहान, रवि, यादराम जाटव, विनोद जैन, मोहन सैनी, संजय गुप्ता, मोंटी सोम, पंकज जैन, पिंकी सोम, सुनील त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें