फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आज से शुरू करेगी वर्चुअल सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आज से शुरू करेगी वर्चुअल सभाएं
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा शुरू किए गए संपर्क-संवाद अभियान के तहत सोमवार से पार्टी की पश्चिम उत्तर प्रदेश में सभी 19 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं शुरू होंगी। इनमें एक जून को 6, दो जून को 7 तथा तीन जून को 6 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाएं होगी
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा जन अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए एक वर्ष में लिखी गई भारत की गौरव गाथा का लाइव संबोधन सामाजिक व्यक्तियों, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, खिलाड़ी, कलाकार सहित अन्य वर्गों तक वर्चुअल सभाओं के माध्यम से पहुंचेगा। आज से शुरू हो रही वर्चुअल सभाओं को पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पश्चिम क्षेत्र में 2 जून को मेरठ महानगर में बृजेश पाठक वर्चुअल सभा के माध्यम से सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचाएंगे। 3 जून को मेरठ में सतीश महाना वर्चुअल सभा को संबोधित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएंगे। मीडिया प्रभारी पश्चिम क्षेत्र गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में बैठक कर कड़े निर्देश दिए। वर्चुअल विचार कर्णिका कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश के पदाधिकारी एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें