सरधना। भाजपा की ओर से सरधना नगर पालिका के लिए नामित सभासद सुमित कुमार और दीपक जैन का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रतिनिधि आलोक जैन के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों सभासदों को सम्मानित किया गया। आलोक जैन ने कहा कि दोनों सभासद पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका सरधना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर संतराम सैनी, आशीष भरत, शिवकुमार जैन, लोकेश जैन, पवन सैनी, अर्जुन कुमार, जितेंद्र कुमार, अवनीश प्रताप, अजय कुमार, अंजय, शाम, विपिन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामित सभासद का स्वागत किया
मवाना/किठौर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सुधार समिति द्वारा अंबेडकर पार्क में नामित सभासद अर्जुन काली व भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का स्वागत किया। अर्जुन काली ने पूरी कमेटी और समस्त लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। अर्जुन काली ने कहा मवाना नगर पालिका क्षेत्र को गड्ढा मुक्त कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और नामित सभासद बाबूराम का भी स्वागत किया। इस मौके पर संजीव गौतम, जयचंद्र फौजी, भागमल सिंह, अनुज उर्फ जैकी, प्रह्लाद सिंह, रणवीर, ओमवीर, मोनू बजरंगी, मनीष शर्मा, पप्पू जाटव आदि मौजूद रहे। किठौर नगर पंचायत में शासन से नामित सभासदों नगर पंचायत अध्यक्ष नावेद सलमान ने मनोनीत सोहित गोयल, नंदू वाल्मीकि और मनीष सिंघल को गोपनीयता शपथ दिलाई। इस मौके पर सलमान मुनकाद, मूलचंद बंसल, नवीन गोयल आदि मौजूद रहे।
-
नवनियुक्त सभासदों ने ली शपथ
दौराला। नगर पंचायत दौराला में भाजपा द्वारा नामित नवनियुक्त सभासदों प्रशांत अहलावत, धीरेंद्र भारद्वाज और संजय नामदेव ने शपथ ग्रहण की। समारोह नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। चेयरमैन देवेंद्र अहलावत और अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र अहलावत, ओमवीर, सुनील, संजय, मोहित, विक्रांत, अंकित आदि मौजूद रहे।
किठौर म शासन से नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण करती अध्यक्ष नवीद सलमान
किठौर म शासन से नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण करती अध्यक्ष नवीद सलमान
किठौर म शासन से नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण करती अध्यक्ष नवीद सलमान