इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर लोगों को संबोधित करने की अपील की, लेकिन अपने व्यस्तम कार्यक्रम के चलते उन्होंने संबोधन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शामली बस स्टैंड से लेकर चरथावल बस स्टैंड, आश्रम पंचतीर्थी, चरथावल बस स्टैंड स्थिति करीब आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन न होने के कारण कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी।
इस मौके पर गन्ना मंत्री के भतीजे अर्जुन राणा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर, नगर अध्यक्ष रविंद्र गोयल, प्रेमचंद, संदीप मोघा, गोपाल सैनी, रज्जू राणा, विरेंद्र सिंह, बिन्नी राणा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/