पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि पहले गंगा किनारे घाटों पर शौचालय नहीं थे, सीढ़ी नहीं थीं, लेकिन अब सब सुविधाएं हैं। प्रधानमंत्री ने देश की जनता के लिए काम किया है। पूर्व सांसद यशवंत सिंह ने कहा कि गंगा हमारी मां है और मां की देखभाल करना संतान की जिम्मेदारी है। विधायक कमलेश सैनी, सुचि चौधरी व एश्वर्य चौधरी ने कहा कि गंगा को निर्मल रखने में सभी सहयोग दें। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड के बाद गंगा सबसे पहले बिजनौर में आती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि 120 शहरों से गंगा होकर गुजरती है। गंगा के पास 43 करोड़ की आबादी रहती है। पूर्व सांसद शीशराम रवि ने कहा कि गंगा में उद्योगों का गंदा पानी न जाने दें। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा गंगा इतनी पवित्र है कि कोई शुभ काम करने से पहले उसका आचमन किया जाता है। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा के नाम से ही धार्मिक भावना मन में आ जाती है। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि गंगा में नालों का गंदा पानी नहीं डालना चाहिए।
इस दौरान कविता चौधरी, डा. बीरबल सिंह, डा.नवनीत गर्ग, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, दीपक गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, रवि चौधरी, जितेंद्र राणा, आयुष चौहान, सीपी सिंह, अंकित डोडवाल, अभिषेक पंडित, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
बंगाली समाज की महिलाओं ने किया शंखनाद
बैराज तट पर हुई जनसभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसमें अधिकतर बंगाली समाज के परिवार थे। ये विधायक सुचि मौसम चौधरी के साथ आए थे। मुख्यमंत्री के आते ही बंगाली समाज ने जोरदार शंखनाद किया। शंखनाद की ध्वनि सभी को आकर्षित करती रही।
मुख्यमंत्री को भेंट की प्रतिमाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक ओमकुमार ने संत रविदास की प्रतिमा भेंट की। विधायक सुचि मौसम चौधरी व उनके पति एश्वर्य चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को गाय की प्रतिमा भेंट की। हालांकि मुख्यमंत्री स्वागत की औपचारिकताओं से बचते रहे। उन्होंने एक दो पदाधिकारियों से ही फूल स्वीकार किए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/