फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बोले, युवा शक्ति नरेंद्र मोदी को फिर से बनाएगी पीएम

Sun, 07 Oct 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि देश की युवा शक्ति मोदी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। देश का युवा यह समझ चुका है कि राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर केवल मोदी ही ले जा सकते हैं। उन्होंने जीसी पब्लिक स्कूल के बूथ पर पहुंचकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।  

विज्ञापन


भाजपा के चलो बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक जीसी पब्लिक स्कूल पहुंचे। भाजपा ने सभी बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं को वोट बनवाने के अभियान में लगाया है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी अभियान पर सीधे नजर रख रहे हैं। पाठक ने इसी कड़ी में जीसी पब्लिक स्कूल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जो युवा एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरे कर रहे हैं, वह अपना वोट बनवा लें। 

पाठक ने कहा कि देश के युवाओं की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। पीएम से युवा प्रभावित है। युवा शक्ति उन्हें 2019 में एक बार फिर देश का पीएम बनवाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ईमानदारी से अभियान में लगे रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, वैभव त्यागी, सुनील शर्मा, शिव कुमार कश्यप, नरेंद्र चौधरी, विशाल गर्ग, हरीश गोयल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


बीएलओ पर फार्म कम पड़े 
जिला प्रशासन ने सभी बूथों पर वोट जुड़वाने और कटवाने के लिए आवेदन करने का अभियान तो चलाया, लेकिन नया वोट बनवाने के सीमित फार्म से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाजपाइयों ने अलग से अपने आवेदन फार्म मंगवाए थे, उन्हें बीएलओ ने स्वीकार करने से मना किया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।  

कस्बे में 18 बूथों पर बनाई गई वोट 
रविवार को कस्बे के 18 बूथों पर वोट बनाने का काम किया गया। इस दौरान 60 नए मतदाताओं की वोट बनाई गई, जबकि 50 वोट निरस्त की गई। वहीं, 28 वोटों में संशोधन भी किया गया। पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में हरिराम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम, निर्दोष जैन, वीरेंद्र सिंह व अतुल विक्रम का सहयोग रहा। 
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें