फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा ढाई हजार का इनामी, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार, बाइक व तमंचा बरामद

Sun, 07 Oct 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी में लगातार एन्काउंटर का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस ने रविवार को भौराकलां में सुबह के समय हुई मुठभेड़ में ढाई हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


थाना पुलिस इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्र के नेतृत्व में रविवार तड़के भौराकलां में समाज सेवक जूनियर हाईस्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आए संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी रोहित पुत्र रविंदर है, जिस पर ढाई हजार का इनाम घोषित है। रोहित के विरुद्ध थानाभवन में दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज है, जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें